- गहरी खाई में गिरी बाइक, मेजर समेत दो लोगों की मौत
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक सेना में मेजर थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गंगोत्री हाईवे पर डीएम स्लाइड के पास दोपहर करीब 12:55 बजे एक बाइक करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस- एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान आशीष मिश्रा (47) पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा निवासी इंदौर और कछड़िया मौत (26) पुत्र अश्विन भाई निवासी सूरत के रूप में हुई हैं। वहीं, आशीष मिश्रा के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है कि वह सेना में मेजर थे। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों गंगोत्री धाम जा रहे थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

