धौलछीना (अल्मोड़ा)। जमराड़ी- काफलीगैर मोटरमार्ग पर पिपली के पास देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई से दो मृतकों के शव निकाले और एक घायल को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
सोमवार देर रात करीब 11 बजे तीन लोग डीएल नंबर के वाहन से अपने दो दोस्तों महेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह को पिपली छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर चोट लगने से कार चालक अजय शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा (42), निवासी सरस्वती विहार, दिल्ली तथा मनोज
सिंह बिष्ट पुत्र जगमोहन सिंह (30) निवासी नौगांव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरे साथी पुष्कर सिंह भंडारी पुत्र गिरधर सिंह भंडारी निवासी नौगांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुष्कर सिंह भंडारी के जीजा अजय शर्मा की इस हादसे में जान चली गई। अजय कुछ दिन पहले ही पूजा करने अपनी ससुराल नौगांव आया था। पूजा के उपरांत मंगलवार को लौटना था लेकिन यह हादसा हो गया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
