उत्तराखंड- यहां झरने में ऐसे डूब गए दो मासूम, परिवार की उजड़ गयी खुशियां

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Paudi News- दो दिन पूर्व ही अल्मोड़ा (almora) पिथौरागढ़ (pithoraghar) बॉर्डर पर शेराघाट के पास 5 बच्चों की डूबने से हुई मौत का मामला अब शांत नहीं पड़ा था कि अब पौड़ी के कोट ब्लॉक के गैंतीछेड़ा के समीप दो बच्चों के पानी में डूबने से मौत हो गई है । जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों द्वारा किसी तरह झरने से बच्चों को निकाल कर उपचार के लिए ग्रामीणों की मदद से जिला चिकित्सालय पौड़ी (paudi) लाया गया। जहाँ चिकित्सकों की ओर से लंबा प्रयास करने के बाद भी दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों की ओर से दोनों बच्चों को मृतक घोषित कर दिया गया है ।दोनों बच्चे कुछ समय पूर्व अपने ननिहाल रखूंण आए थे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत

जानकारी के मुताबिक सिरोली के रहने वाले दिव्या (16) और अमन (14)कुछ समय पहले परिवार के साथ अपने ननिहाल रखूंण आए थे। वहीं आज दोनों बच्चे अपनी बहन के साथ घूमने के लिए कोट के समीप स्थित गैंतीछेड़ा पहुंचे। जहां झरने में नहाने का आनंद लेने के बाद जब दोनों बच्चे झील के पानी के नजदीक पहुंचे तो बालक अमन का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। वहीं बालिका दिव्या ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो दोनों ही पानी में डूब गए। वहीं उनकी बहन ने समीप के गांव गड़खेत जाकर ग्रामीणों को सूचना दी, ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
यह भी पढ़ें 👉  Ruleta con promociones diarias para Mac: Todo lo que necesitas saber

लेकिन चिकित्सकों के लंबे प्रयास के बाद भी दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। वहीं चिकित्सक राहुल की ओर से बताया गया है कि दोनों बच्चों के फेफड़ों में पानी भर गया था बहुत प्रयास करने के बाद भी दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें