US Nagar News- उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत केलाखेड़ा से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां दो बच्चों की पानी के गड्ढे में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल ईंट भट्टे के बाहर बने पानी के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूब कर मौत हो गई। इन किशोरों के साथ नहाने गए अन्य किशोरों ने गांव में दोनों के डूबने की सूचना पहुंचाई।जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों किशोरों के शवों को बाहर निकाला। मौत की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया।
CO वंदना वर्मा तथा केलाखेड़ा एसओ बीसी जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है पुलिस के मुताबिक नगर पंचायत केलाखेड़ा के गांव भौवानगला निवासी 15 वर्षीय फैजान पुत्र नूर अहमद, 11 वर्षीय फरमान पुत्र इस्लाम नवी अपने साथी बिलाल, अलफैज और साहिल के साथ गांव के ही एक ईट भट्टा में बने पानी के गड्ढे मैं नहाने गए थे।
नहाने के दौरान फैजान तथा फरमान गहरे पानी की ओर चले गये जिस कारण वह दोनों पानी में डूब गए तथा इन की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों किशोरों की मौत होने की सूचना साथियों ने ग्रामीणों को दी जिस पर मृतकों के स्वजन तथा अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इन लोगों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला तथा इसकी जानकारी पुलिस को दी। वही किशोरों की मौत से परिजनों में गहरा आक्रोश है तथा ग्रामीण भी गमजदा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

