उत्तराखंड- (गजब) यहां एक महिला के दो पति, एक बोला मेरी बीबी, दूसरा बोला मेरी बीबी, मामला पहुचा थाने

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

HARIDWAR NEWS-इन दिनों प्रेमी-प्रेमिका और पति-पत्नी की खबरें लगातार आ रही है। विगत दिवस हरिद्वार जिले में एक महिला ने पति और प्रेमिका को रंगेहाथों पकड़ा था। अब फिर वही एक मामला और आया है। जिससे पढक़र आप भी चकित हो जायेंगे। यहां एक महिला को दो लोग अपनी-अपनी पत्नी बताने लगे। दोनों उसे साथ ले जाने की बात कहने लगे। पुलिस भी अजीबोगरीब मामले में उलझ गई कि आखिर महिला को किसके संग भेजे। दोनों युवक उसे अपनी पत्नी बता रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी

मामला शनिवार का है। जब 112 पर कॉल कर एक महिला ने कहा कि कोई युवक उससे छेड़छाड़ कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो युवक और एक महिला मौजूद थी। दोनों युवक महिला को अपनी पत्नी बताते हुए साथ ले जाने की जिद कर रहे थे। मामला जानकर पुलिस भी दंग रह गई। जिसके बाद तीनों को लेकर पुलिस थाने आ पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा


पूछताछ में सहारनपुर निवासी युवक ने बताया कि उसने चार माह पहले महिला के साथ निकाह किया था और उसकी एक बच्ची जो उसके तीसरे पति से है। उसका तलाक हो गया है, इसलिए वह भी उसके पास हैं। जबकि मुजफ्फरनगर निवासी दूसरे युवक का कहना था कि उसने महिला की मर्जी से उसके साथ करीब 9 महीने पहले निकाह किया था। इसलिए महिला उसी की पत्नी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी

ऐसे में पुलिस बड़ी उलझन में पड़ गई। महिला ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर वाला युवक उसका पति है। वह उसके साथ जाना चाहती है। जिसके बाद महिला की मर्जी के हिसाब से पुलिस ने उसके पहले पति के सुपुर्द कर दिया गया है। इस अजीब मामले को लेकर दिनभर नगर में चर्चाएं रही।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें