Rishikesh News- अपने अधिकारियों के संग घूमने आए लोगों की खुशियां उस समय काफूर हो गई जब उनके बीच के 2 साथी गंगा नदी की तेज धार में बह गए पटना में सभी ग्रुप के सदस्यों का बुरा हाल है बताया जाता है कि नोएडा की एक एंड्राइड कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों का एक ग्रुप वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया था आज रविवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रुप के नौ सदस्य राम झूला घाट पर पहुंचे। इस दौरान ग्रुप का एक साथी हाथ धोने गंगा में गया, अचानक रेत में उसका पैर फिसला और वह बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसका साथी आगे गया तो वह भी गंगा के तेज बहाव में डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों को गंगा में तलाश रही है।
मुनि की रेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी कहते हैं कि थाना क्षेत्र के राम झूला में श्री दर्शन महाविद्यालय का घाट स्थित है। यहां नोएडा में एक एंड्राइड कंपनी के नौ अधिकारियों का ग्रुप घूमने के लिए आया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे गंगा में दो लोग डूब गए। जिस पर आपदा प्रबंधन दल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम को भी गंगा में इनकी तलाश के लिए लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक नोएडा से जब यह लोग यहां पहुंचे तो सुबह यह सभी दर्शन महाविद्यालय घाट पर गए। यहां इनमें शामिल कंपनी का सेंटर हेड राहुल सिंह (33 वर्ष) पानी में हाथ धोने के लिए उत्तरा। यहां पानी के भीतर तेज बहाव है, राहुल के खड़े होने पर पैर के नीचे रेत अचानक धंस गई और राहुल अपना संतुलन खो बैठा। वह गंगा में बहने लगा।
वहां मौजूद कंपनी का मैनेजर भानुमूर्ति (33 वर्ष) राहुल को बचाने के लिए गंगा में उतरा। वह भी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। कुछ दूर जाने के बाद दोनों गंगा के पानी में गायब हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम आसपास क्षेत्र में दोनों को गंगा में तलाश रही है। जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला 
