Rudrapryag News: उत्तराखंड में हादसों का सफर जारी है। खासकर पर्यटकों के साथ हादसों की खबरें आ रही है। आज फिर पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से दो की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त की। दोनों शवों का पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार विगत 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या डीएल14 सी 5070 होंडा अमेज से जतिन डागर पुत्र तेज सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम गंगोल पुर कलां रोहिणी दिल्ली और उसका मित्र विशाल उम्र 26 वर्ष पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से रुद्रप्रयाग को आये थे। इसके बाद दोनों ने फोन नहीं उठाया तो बुधवार को परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो दोनों के दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास नदी किनारे सर्च अभियान चलाकर तलाश किया गया तो दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने शवों को शिनाख्त कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
