हल्द्वानी- राजस्व प्राप्ति में वृद्धि व स्टैम्प चोरी पर अंकुश लगाने के सम्बंध में हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के मुख्य राजस्व का स्त्रोत स्टैम्प ड्यूटी है, इसमें किसी प्रकार की चोरी न हो यह सभी सब रजिस्टार का दायित्व है। उन्होंने समस्त सब रजिस्ट्रार को बेनामा से पूर्व भूमि के कॉर्डिनेट्स व केएमएल फाइल चेक कराने के निर्देश दिए जिससे यह सुनिश्चित हो जाए कि बेनामा के अनुसार ही भूमि की खरोद-फरोख्त की गई है, तथा स्टाम्प शुल्क में चोरी को रोका जा सके।
उन्होंने प्रत्येक माह के बड़े मूल्य के लेख-पत्रों के सत्यापन हेतु अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेनामा में गवाह सत्यापन के सम्बंध में जिलाधिकारी ने कहा की यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमि की खरोद- फरोख्त में एक गवाह आवश्यक रूप से स्थानीय पहचान कर्ता हो जिससे बाद में फ्रॉड के कारण होने वाली समस्याओं से पहले ही बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांशतः देखा गया है कि एक खेत नम्बर से शपथ पत्र लगाकर एक ही साइज के विभिन्न बेनामा किये जाते है जो कि रेरा का उल्लंघन है। इस सम्बन्ध में सहायक महा निरीक्षक को पिछले दो वर्षों में गौलापार क्षेत्र में रेरा का शपथ पत्र लगाकर हुई रजिस्ट्री का डाटा उपलब्ध कराने व भौतिक सत्यापन एवम शपथ पत्रों की जांच करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक महा निरीक्षक महेश द्विवेदी, सब रजिस्ट्रार रामनगर प्रताप सिंह रावत, हल्द्वानी दिनेश चौहान, नैनीताल रमा तिवारी, धारी भीम सिंह उपस्थित थे। ADVERTISEMENTS


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इतने बजे आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
हल्द्वानी :(दुखद) यहां 4 साल की बच्ची की मौत, आक्रोश
उत्तराखंड:(दुखद) यहां दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत, घर में कोहराम
हल्द्वानी: 18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग
रामनगर में चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन
उत्तराखंड: हल्द्वानी-मुक्तेश्वर बस सेवा को सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
ओडिशा से आ रही थी नशे की खेप, उत्तराखंड पुलिस ने 558 किलो गांजा पकड़ा
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: GB पंत यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आया UPDATE
उत्तराखंड: यहां बेवफा सनम! प्रेमी के लिए पत्नी ने बसा-बसाया घर उजाड़ा, अब प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी 
