- चमोली जनपद के नंदानगर की दो बेटियों का सेना में सब लैफ़्टिनेट पद पर हुआ चयन।
नंदानगर (चमोली)- चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड की दो बेटियों का चयन भारतीय सेना के नर्सिंग कोर में सब लैफ़्टिनेंट के पद पर हुआ हैं.दोनों के चयन होने पर नंदानगर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर हैं.दोनों के घरों पर जाकर लोग उनके परिजनों को बधाई दें रहें हैं.चयन से पूर्व भी यह दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी CHO के पद पर तैनात थी।
बता दें कि नंदानगर विकासखंड के कुमजुग गाँव निवासी लखपत सिंह रावत की बेटी प्रियंका (प्रिया)और नंदानगर के ही खलतरा गाँव के मंगल सिंह कंडारी की बेटी सोनम कंडारी का चयन भारतीय सेना के नर्सिंग कोर में सब लाफ़्टिनेंट पद पर हुआ हैं। प्रियंका के पिता लखपत सिंह नंदानगर में ही ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं,और माँ नीता देवी गृहणी हैं। वहीं सोनम के पिता मंगल सिंह कंडारी सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं,जबकि सोनम की माँ विनीता देवी नंदानगर के ही मटई गाँव की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।
नंदानगर के ही गुरुरामराय स्कूल के प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद कर्णप्रयाग और बालावाला से माध्यमिक के साथ ही राजकीय नर्सिंग कॉलेज टिहरी (सूरसिंहधार) से बीएससी नर्सिंग कर प्रियंका रावत नंदानगर में भेंटी गाँव के स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पद पर तैनात थी।
वहीं सोनम कंडारी भी अपने गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद नवोदय विद्यालय और गुरुरामराय स्कूल गोपेश्वर से माध्यमिक के साथ ही गुरुरामराय देहरादून से ही बीएससी नर्सिंग करने के पश्चात सरकारी नौकरी CHO के पद पर डाकपत्थर (देहरादून) में तैनात थी। लेकिन अब दोनों सेना में ट्रेनिंग के पश्चात सब लाफ़्टिनेंट बनकर चिकित्सा के क्षेत्र में देश की सेवा करेंगी। प्रियंका व सोनम की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है व दोनों बेटियों को सभी ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 

