दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड: यहाँ 36 लाख की अफीम के साथ दबोचे गए दो आरोपी!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उत्तराखंड एसटीएफ और किच्छा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अफीम तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन किलो अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Innovative Ansätze zu Sicherheitsaspekten bei Sportwetten ohne OASIS

एसटीएफ और किच्छा कोतवाली पुलिस ने गिद्धपूरी मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। जब बाइक सवार व्यक्ति घबरा कर बाइक मोड़ने लगे…तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से तीन किलो अफीम और एक बाइक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक साल से गायब बुजुर्ग का कंकाल जंगल में मिला

आरोपियों की पहचान सलीम (पुत्र रहमत अली, बरेली) और शेर मोहम्मद (पुत्र रफीक अहमद, बरेली) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि सलीम पर बरेली में 40 लाख रुपये की डकैती, गैंगस्टर एक्ट और कई संगीन मामले दर्ज हैं और वह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसटीएफ टीम अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें