- सड़क हादसा- ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हादसे में बाइक सवार युवकों की मौत।
हरिद्वार- देवबंद-मंगलौर मार्ग पर मंडावली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को सीएचसी मंगलौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
मंगलौर के लहबोली निवासी बंटी (20) और अमित (22) गुरुकुल नारसन स्थित एक कंपनी में काम करने के बाद बाइक से घर लाैट रहे थे। मंडावली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक ही बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक उन्हें कुचलते हुए भाग खड़ा हुआ। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख ट्रैक्टर चालक सकपका गया और मौके से फरार हो गया। लोगों ने लहूलुहान पड़े दोनों युवकों की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को उठाया और एंबुलेंस की मदद से मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की तहरीर मिल गई है। मामले में ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

