अस्पताल के शौचालय में प्रसव, दोनों की मौत
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल के शौचालय में नाबालिग ने बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव की जानकारी नहीं देने पर उपचार नहीं मिलने के कारण नवजात की मौत हो गई। साथ ही अत्यधिक रक्तस्त्राव के – कारण नाबालिग की भी जान चली गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच बिठा दी है।
–
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा – अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक नाबालिग लड़की को उसकी मां पेट दर्द की शिकायत होने की बात कहकर अस्पताल लाई। जांच में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। डॉक्टरों ने उपचार के लिए रेफर करने की सलाह दी। लेकिन मां ने लिखित रूप में यह कहा कि उसका उपचार यहीं किया जाए। रात के समय नाबालिग ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया।
बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद उपचार न मिलने के कारण नाबालिग और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि नाबालिग के बच्चे का पिता कौन था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 
