उत्तराखंड :(दुखद) यहां हुई बस दुर्घनाग्रस्त, 5 की मौत, कई घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बस हुई दुर्घनाग्रस्त,घायलों को उपचार के लिए श्रीनगर किया गया रेफर, 5 लोगों की मौत की सूचना।

पौड़ी- मिनी बस संख्या- UK12PB0177 जो कि पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए अपराह्न 03.00 बजे निकली थी। जो कि तहसील पौड़ी के कोठार बेंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। प्राथमिक सूचना के अनुसार बस में लगभग 18 लोग सवार होने बताया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 5 यात्रियों की घटना स्थल पर मृत्यु होना बताया जा रहा है। बस में सवार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। जिलाधिकारी ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर रेफर करने के निर्देश दिये। जिला प्रशासन की तत्परता व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू तेजी से कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच हेतु जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….

मृतक⤵️

  1. सुनीता पत्नी श्री नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा,उम्र 25 वर्ष
  2. प्रमिला पत्नी श्री प्रकाश निवासी केसुंदर
  3. प्रियांशु पुत्र श्री प्रकाश निवासी केसुंदर,उम्र 17 वर्ष
  4. नागेंद्र निवासी केसुंदर
  5. सुलोचना पत्नी श्री नागेंद्र निवासी केसुंदर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें