जौलीग्रांट (देहरादून)। अपर जौलीग्रांट में जंगल गए एक बुजुर्ग दंपती को हाथी ने पटक- पटक कर मार डाला। दोनों घास और लकड़ी लेने जंगल गए थे। घटना से मृतक दंपती के घर कोहराम मचा है।
थानो वन रेंज के अंतर्गत जौलीग्रांट प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में राजेंद्र पंवार (70) अपनी पत्नी सुशीला पंवार (65) के साथ बुधवार सुबह घास और लकड़ी लेने जंगल गए थे। जंगल में करीब आधा किलोमीटर अंदर हाथी ने दंपती को पटककर मार डाला।
कुछ देर बाद कोठारी मोहल्ले की कुछ महिलाएं उसी रास्ते पर घास लेने गईं तो घटना का पता चला। उनसे सूचना मिलने पर स्थानीय निवासी राकेश डोभाल ने जौलीग्रांट पुलिस को हादसे की सूचना दी। इस पर पुलिस ग्रामीणों के साथ करीब साढ़े तीन बजे जंगल पहुंची। जहां करीब दस मीटर के अंतराल पर पति-पत्नी के शव पड़े मिले, दोनों शव पिचके हुए थे। पास में ही हाथी की लीद पड़ी हुई थी। आशंका है कि हाथी ने पहले किसी एक पर हमला बोला होगा। दूसरे ने उसे बचाने के प्रयास किए होंगे तो हाथी ने उस पर भी हमला बोल दिया होगा।
शवों को चादर में लपेटकर लकड़ी के सहारे अलग-अलग कंधे पर लटकाकर बाहर लाया गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने दोनों शवों को जौलीग्रांट मोर्चरी पहुंचाया। उधर, सूचना मिलते ही मृतक दंपती के घर कोहराम मच गया। स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला सहित भारी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचे।
दो-दो लाख के चेक दिए
डीएफओ नीरज शर्मा ने मृतक दंपती के घर पहुंचकर बेटे को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए। उनके साथ गए रेंजर एनएल डोभाल ने बताया कि निर्धारित धनराशि भी जल्द पीड़ित परिवार को दी जाएगी। उन्होंने लोगों से जंगल में न जाने की अपील की।
जौलीग्रांट में पहली घटना
जौलीग्रांट तीन तरफ से जंगल से घिरा है। अपर जौलीग्रांट के लोग सैकड़ों वर्षों और कई पीढ़ियों से घास व लकड़ी लेने जंगल जाते हैं। ये पहली बार हुआ हुआ है जब यहां किसी को हाथी ने मारा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
