घूमने आई तीन महिलाएं बही

उत्तराखंड- यहां घूमने आई तीन महिलाएं बही, परिजनों में हड़कम्प, खोजबीन जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- हरियाणा से अपने परिवार के साथ यहां देहरादून जिले के हरिपुरकलां रायवाला में गीता कुटीर घाट पर नहा रही तीन महिलाएं तेज बहाव में बह गई। तीनों को बहते देख मौके पर हड़कंप मच गया घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ ने खोजबीन जारी रखी लेकिन तीनों का कहीं कोई पता नहीं चला।

जानकारी के मुताबिक अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड घूमने आई एक युवती और दो महिलाएं रात में एक आश्रम में रुकी हुई थी। और आज सुबह करीब 5:00 बजे जब वह कुटीर घाट पर नहाने के लिए पहुंची तो देखते ही देखते बह गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक बहने वालों में 24 वर्षीय नेहा पुत्री सतवीर सिंह और कुसुम 36 वर्ष पत्नी राजेश और सीमा पत्नी नरेंद्र उम्र 34 वर्ष सोनीपत हरियाणा निवासी है। तीनों की बहने की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें