उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पास्को समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कपकोट पुलिस को पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों की ओर से तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में लिखित तहरीर दी गयी। आरोप लगाया गया कि 16 दिसंबर को उसकी नाबालिग लड़की का तीनों ने यौन शोषण किया है।
यह भी आरोप लगाया गया कि तीनों आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये और दो आरोपी राजेन्द्र जोशी और प्रकाश जोशी द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की गयी जबकि तीसरे आरोपी कैलाश बिष्ट ने उसके साथ दुराचार किया गया आरोपियों में एक 60 साल का बुजुर्ग भी शामिल है।

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) एवं भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 354, 363 व 366ए, 376(2)एन के तहत मामला दर्ज कर एक टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी। आखिरकार पुलिस ने शिकायत दर्ज होने पर तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर आज कपकोट पुल से गिरफ्तार कर लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हाई कोर्ट ने दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक की याचिका खारिज की, जांच में सहयोग करने को कहा
उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब
देहरादून :(बड़ी खबर ) इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में 1 अप्रैल से शुरू होगा देश का पहला घरेलू आय सर्वेक्षण, जानें आपका डेटा कैसे आएगा सामने!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमायूँ ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, ATS सहित बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंध लागू
देहरादून: परंपरा से परे निर्णय: धामी नेतृत्व ने बदली उत्तराखंड की राजनीतिक धारा
देहरादून: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ 
