- कार खाई में गिरी, मां-बेटे समेत तीन मरे
त्यूणी। देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में रायगी मंदिर के पास कार खाई में गिरने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी से लौट रहे थे। शुक्रवार को मेघाटू में मोहनलाल शर्मा के घर शादी थी। शादी में शामिल होने के बाद मनीष नौटियाल की कार से छह लोग त्यूणी लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रायगी मंदिर के पास कार सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। सूचना पर त्यूणी पुलिस ने मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार सवार छह लोगों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया। थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष रवियान ने बताया कि डॉक्टर ने तीन वर्षीय सौरांश पुत्र उमेश निवासी मेघाटू, तीस वर्षीय अनीता पत्नी उमेश निवासी मेघाटू और 78 वर्षीय सूरत राम जोशी पुत्र टांगरू निवासी ग्राम मुंदोल को मृत घोषित कर दिया। सौरांश
और अनीता मां-बेटे थे। गंभीर रूप से घायल इतिका पुत्री सहजराम निवासी ग्राम मुंदोल, मनीष नौटियाल पुत्र बारूदत्त ग्राम डगोली, मोरी, उत्तरकाशी और जयेन्द्र पुत्र पातीराम निवासी ग्राम चिल्हड़ त्यूणी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

