Dehrdun News: पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा जोरों पर है। देहरादून से लेकर नैनीताल तक देह व्यापार का धंधा अपनी जड़े जमा चुका है। अब राजधानी दून में देह व्यापार चलाने वाले दंपती और एक ग्राहक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि, टीम ने बाहर से बुलाई गईं दो युवतियों को मुक्त कराया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार रात पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। तो कमरे से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। यहां दो युवतियां मौजूद थीं। इस दौरान पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मकान में रहने वाले पति-पत्नी ने उन्हें पैसे का लालच देकर बुलाया था। पुलिस ने दिलीप कुमार निवासी लतीफपुर, भगनवानपुर हरिद्वार और उसकी पत्नी सविता को गिरफ्तार कर लिया। वहां आपत्तिजनक हालत में मिले अर्जुन सिंह निवासी चंद्रबनी चोइला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इस दौरान पूछताछ में पति-पत्नी ने बताया कि इन युवतियों से ये देह व्यापार कराते थे। 1500 से लेकर 10 हजार रुपये तक ग्राहकों से बुकिंग होती थी। यदि कोई ग्राहक युवतियों को बाहर बुलाता था तो उनसे ज्यादा रूपये लिए जाते थे। यहां से बरामद युवतियां आर्थिक रूप से बेहद कमजोर घरों की रहने वाली हैं। मकान से 14 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को उनके पास से फोन नंबरों की लिस्ट भी मिली है। उन्होंने व्हॉट्सएप पर कई ग्रुप बनाए थे। जिसके माध्यम से लोगों को तमाम तरह के ऑफर दिए जाते थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’ 

