देहरादून: राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को हिमालयन संस्कृति सभागार में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और सचिव वीवीआरसी पुरूषोत्तम के निर्देशन में पशुपालन प्रदर्शनी का शुभारंभ निदेशक पशुपालन डॉ. उदय शंकर पांडेय ने किया। इस दौरान पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं और अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार नौटियाल ने बताया कि नौ नवंबर तक प्रदेश में दो हजार किसान क्रेडिट कार्ड, पांच सौ सीएम राज्य पशुधन मिशन पत्र और दो सौ ग्राम्य गो सेवकों का चयन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के सभी जिलों और विकासखंड स्तर पर नौ नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम और गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
विशेष रूप से पांच नवंबर को दून विवि में अंतरराज्यीय प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन और सात नवंबर को पंतनगर में गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में किसान एवं पशुपालकों का भव्य मेला आयोजित किया जाएगा।
पहले दिन ही प्रदेश के आठ स्थानों पर जागरूकता गोष्ठी और 13 स्थानों पर पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बद्री गाय के संरक्षण और संवर्धन कार्यक्रम के तहत 2024 पशुओं और 2037 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। वहीं पशु प्रदर्शनी में 995 पशु और 1040 पशुपालक, पशु जागरूकता शिविर में 2061 पशु और 674 पशुपालक, और बद्री गाय जागरूकता शिविर में 1025 पशु और 1563 पशुपालक को लाभान्वित किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 

