देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार सुबह उन्होंने हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद वह देहरादून पहुंचीं…जहां उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में बने फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति आज रात देहरादून स्थित अपने आशियाने में ही रात्रि विश्राम करेंगी।
राष्ट्रपति तीन नवंबर को राज्य स्थापना की रजत जयंती के मौके पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को वह नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
मंगलवार को राष्ट्रपति कैंचीधाम पहुंचेंगी…जहां वह नीब करौरी बाबा के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियों की पूरी रिहर्सल की है। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार हेलिकॉप्टर पहले ही दून एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं और सभी का परीक्षण किया जा चुका है।
वहीं 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुनियाल गांव स्थित सैन्यधाम का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का निरीक्षण किया। यहां म्यूजियम, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से वीर सैनिकों के पराक्रम और बलिदान की गाथाएं प्रदर्शित की जाएंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
