रामनगर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कैंटर वाहन से 44 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और यह कार्रवाई उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज सुनील धानिक अपनी टीम के साथ मालधन चौड़ रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैंटर में बड़ी मात्रा में नशा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कैंटर को रोका और तलाशी लेने पर तीन कट्टों से 44 किलो गांजा बरामद किया।
वाहन चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान किशनचंद जोशी, निवासी हल्द्वानी, कालाढूंगी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय था और गांजे की सप्लाई दूसरे जिलों में करने की तैयारी में था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी और तेज़ किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
