Uttarakhand Board Exam:परीक्षार्थियों व शिक्षकों के समझाने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने प्रश्नपत्रों के सैंपल बनाकर अपलोड कर दिए हैं।इस साल उत्तराखंड बोर्ड की होने वाली परीक्षा के प्रश्रपत्र में बदलाव हुआ है।
परिषद ने इस साल परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्रों का पैटर्न बदलते हुए अंकों के विभाजन में काफी बदलाव किया है। इससे पहले कई विषय सौ नंबर के होते थे। लेकिन अब परिषद ने कुछ विषयों में 80 नंबर की लिखित व 20 नंबर का प्रयोगात्मक परीक्षा कर दी है। ऐसे में उनमें अंकों का विभाजन भी अलग-अलग होना है।
जानकारी देते हुए परिषद की सचिव डा. नीता तिवारी ने बताया कि प्रश्नपत्रों का पैटर्न बदल गया है। उसमें कौन से प्रश्न कितने नंबर के होंगे। इसके लिए परिषद ने हाईस्कूल व इंटर के प्रत्येक विषय के सैंपल प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। इन सैंपल पेपर से प्रधानाचार्य, शिक्षक व परीक्षार्थी समझ पाएंगे कि प्रश्नपत्र का प्रारूप कैसा होगा। उसी हिसाब से विद्यालयों में परीक्षा की तैयारी हो सकेगी।
प्रश्नपत्र विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूबीएसई.यूके.जीओवी.इन के प्रश्नपत्र कार्नर पर अपलोड किए जा रहे हैं। हाईस्कूल स्तर पर पांच व इंटर स्तर पर नौ विषयों के प्रश्नपत्र अब तक अपलोड किए जा चुके हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
