उत्तराखंड: लालच देकर खुलवाए खाते, फिर उन्हीं से की ठगी…STF ने दबोचा गैंग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल खातों का बड़ा खुलासा करते हुए हरिद्वार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रवि, राजन चौधरी और विनीत राणा शामिल हैं।

एसटीएफ के अनुसार यह गिरोह लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। बाद में इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों के लेनदेन में किया जाता था। आरोपियों ने फर्जी फर्म बनाकर करंट अकाउंट खुलवाए और उन्हें अन्य राज्यों के साइबर अपराधियों को बेच दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
यह भी पढ़ें 👉  Roulette Gratis Systeme: Alles, was Sie wissen müssen

अजय सिंह ने बताया कि इन खातों में देशभर से ठगी के लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बदले आरोपी कमीशन लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Ruleta con promociones diarias para Mac: Todo lo que necesitas saber

वहीं उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला भी सामने आया है…जहां लोगों से लाखों रुपये लेकर फर्जी वीजा और टिकट दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें