- कुमाऊं में चार शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त की जाएगी
नैनीताल– कुमाऊं के जिलों में तैनात चार शिक्षिकाएं बगैर जानकारी के लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद संज्ञान नहीं लेने पर विभाग अब इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है।
इससे पूर्व पिछले माह भी दो शिक्षिकाएं बर्खास्त की जा चुकी हैं। विभाग के मंडलीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डूंगरा धौलादेवी, अल्मोड़ा में कला विषय की एलटी शिक्षिका मीनाक्षी जोशी 3 जुलाई 2018 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। विभाग ने खंड एवं मुख्य शिक्षाधिकारी से आख्या तलब कर नोटिस देने के साथ सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं भिकियासैंण, अल्मोड़ा में तैनात ममता भट्ट व पाये, बागेश्वर में नियुक्त उमा टम्टा और जसपुर में नियुक्त शालिनी आर्या के खिलाफ विभाग की ओर से सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एडी माध्यमिक लीलाधर व्यास ने बताया इन शिक्षकों को लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। लेकिन ये उपस्थित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 

