Dehradun News- शहर के बीचों-बीच डालनवाला क्षेत्र में एक मकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां के लोगों को पता चला कि उनके घर के पानी के टैंक में उनके ही नौकर की लाश पड़ी है। इस बात का एहसास घरवालों को तब हुआ जब पानी के नलों से बदबू आनी शुरू हुई।
दरअसल पुलिस के सिटी कंट्रोल रूम देहरादून से सूचना मिली कि मोहनी रोड दून इंटरनेशनल स्कूल के पास एक घर के पानी के टैंक में एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी है।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आराघर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक व्यक्ति की डेड बॉडी पानी के अंडरग्राउंड टैंक के अंदर पानी में पड़ी थी। जिसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारी गणों को दी गई मौके पर तुरंत सीओ डालनवाला जूही मनराल व एसपी सिटी सरिता डोभाल पहुंचे व गहनता से छानबीन की। मृतक की डेड बॉडी को बाहर निकाल कर देखा तो मकान मालिक दिनेश आनंद ने अपने घरेलू नौकर गोपी ताती पुत्र कांचा ताती निवासी गुरुजंग जोड़ा चाय बागान जलपाईगुड़ी मॉल वेस्ट बंगाल उम्र 54 वर्ष के रूप में पहचान की।
उन्होंने बताया कि गोपी उनके पास पिछले 15 सालों से काम कर रहा था। तीन-चार दिन से वह घर में दिखाई नहीं दे रहा था। हमने सोचा कि वह अपने गांव चले गया होगा क्योंकि वह अक्सर ऐसा पहले कई बार जा चुका था। गोपी अत्यधिक शराब पीने का आदी था। दो-तीन दिनों से घर के पानी के नलों में पानी में बदबू आने लगी तो आज मेरे द्वारा टैंक की सफाई के लिए प्लंबर बुलाकर देखा गया तो गोपी की डेड बॉडी टैंक के अंदर पड़ी थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

