नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में क्वेरेन्टीन सेंटर में एक युवती ने फोन पर किसी से बात करते करते अपने हाथ की नस काट ली । युवती को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे हिदायत देकर वापस क्वेरेन्टीन सेंटर छोड़ दिया गया ।
बागेश्वर- चार्ज लेते ही एक्शन में आए DM विनीत कुमार, यहां कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश
नैनीताल के मल्लीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम(के.एम.वी.एन.)के टी.आर.सी.को क्वेरेन्टीन सेंटर बनाया गया है । यहाँ नैनीताल के बंगाली कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय एक युवती तीन दिन पहले आई थी । आज सवेरे युवती ने फोन करते करते अपना हाथ कांच के ग्लास से काट लिया । नस कटने के बाद युवती चिल्लाने लगी तो क्वेरेन्टीन सेंटर के कर्मचारी घबरा गए । युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया । युवती को प्राथमिक उपचार के बाद वापस क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। नस काटने के पीछे पारिवारिक कलह और प्रेम प्रसंग माना जा रहा है । तीन दिन पहले ही युवती को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इस घटना के बाद युवती की काउंसिलिंग की जा रही है।
हल्द्वानी- यहां बने 17 नए कंटेनमेंट जोन, भूलकर भी न जाए यहां
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
