उधम सिंह नगर– जनपद के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नानक सागर में एक युवक और युवती के शव एक साथ तैरते दिखाई दिए। नानक सागर पर टहल रहे लोगों द्वारा युवक-युवती के शव नानक सागर में देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक और युवती के शव बाहर निकाले। नानकमत्ता पुलिस द्वारा शवो की तलाशी लेने पर उनकी जेब में निकले मोबाइल नम्बर पर फोन कर रिश्तेदारों को पुलिस द्वारा बुलाया गया। मौके पर पहुंचे मृतक किशन के जीजा रामविलास निवासी चारुबेटा खटीमा ने बताया कि लड़के का नाम किशन राम और लड़की का नाम राजकुमारी है, दोनों रामगंगा नगर बरेली के निवासी है। और दोनों तीन दिन से घरों से गायब थे। मृतका राजकुमारी की बरेली में ही शादी हो चुकी थी दोनों का काफी समय से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
उत्तराखंड- यहां खाई में गिरी कार, एक कि मौत एक घायल, रात भर खाई में पड़े रहे दोनों

वही प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत ने मीडिया को बताया कि नानक सागर पर टहलते हुए कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि दो शव तैरते दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को निकाला तो एक शव युवक का था और एक युवती का शव था और दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे। पुलिस द्वारा शवों की तलाशी लेने पर जेब में मिले मोबाइल से नंबर निकाल कर के रिश्तेदार मौके पर आकर शव की पहचान कर चुके हैं। और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।युवक और युवती दोनों यहां कैसे पहुंचे और किस तरह उन्होंने हाथ बांधने से लेकर यह सब कुछ किया अभी पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।
उत्तराखंड- इस इलाके में 3 दिनों में 60 लोग कोरोना पॉजिटिव, चिंताजनक माहौल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
