चंपावत- चंपावत जिले के मंच तामली रोड में बृहस्पतिवार की रात चतुरबोट के समीप एक अल्टो कार के खाई में गिरने से कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना क्षेत्र में घना कोहरा छाया होने के कारण लोगों को हादसे की जानकारी नहीं हो पाई और घायल युवक व मृतक रात भर खाई में ही पड़े रहे। खोजबीन के बाद उन्हें सुबह बाहर निकाला जा सका। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खोकिया भमार निवासी राजू महर (28) बृहस्पतिवार की रात अपनी अल्टो कार संख्या यूके 03टीए 1363 से कफल्टा मल्ला निवासी प्रकाश सिंह महर (25) को छोडऩे के लिए चतुरबोट जा रहा था।
उत्तराखंड- कोरोना काल के बीच यहां इन मांगों को लेकर सैकड़ो आशा वर्कर तीन दिवसीय हड़ताल पर
रात करीब साढ़े दस बजे चतुरबोट के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब छह सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कोहरा लगा होने के कारण हादसे के बारे में रात को किसी को पता नहीं चल सका। आज सुबह जब दोनों युवकों के परिजनों ने उनके घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू की तो तब जाकर दुर्घटना के बारे में पता चल सका। सूचना पर तामली थानाध्यक्ष डीएस ग्वाल के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक व मृतक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद सडक़ पर लाया गया। वाहन चालक राजू महर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीएमएस डा.आरके जोशी ने बताया कि चालक के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया जाएगा।
उत्तराखंड- इस इलाके में 3 दिनों में 60 लोग कोरोना पॉजिटिव, चिंताजनक माहौल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
