Gadarpur News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के गदरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां ग्राम रजपुरा नंबर एक निवासी सरणजीत कौर पत्नी सतविंदर सिंह अपने ढाई महीने के बच्चे को मुख्य बाजार में आशा कार्यकर्ता के घर टीका लगवाने आई थी टीका लगाने के बाद जैसे ही घर को जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी कि इस बीच एक युवक उसके पास आया और ढाई महीने के बच्चे को उससे छीन कर फरार हो गया।
पहले तो काफी देर तक महिला को कुछ समझ में ही नहीं आया कि आखिर यह हुआ क्या? फिर उसने तत्काल फोन पर इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद गांव के ग्रामीण और पति के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों ने आसपास तलाश की और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो महकमे में हड़कंप मच गया। थाना अध्यक्ष टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

