Haridwar News: सोशल मीडिया के आने के बाद बिना देखे प्यार का चलन नये जमाने के युवाओं की पहचान बन चुका है। ऐसे में अधिकांश मामलों में उन्हें हताशा या फिर धोखे का शिकार होना पड़ता है। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद युवक को प्यार का खुमार चढ़ा तो उसने युवती से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद जो हुआ उससे युवक के होश उड़ गये युवक ने जिसे लड़की समझकर शादी की है वह तो थर्ड जेंडर (किन्नर) निकला। आरोप है कि अब शादी तोड़ने के बदले वह युवक से 20 लाख की रकम मांग रहा है। आगे पढ़िये पूरी खबर….
जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के पास पिछले दिनों अनजान फोन नंबर से काल आई। उधर से युवती की आवाज आने पर पर युवक ने भी जवाब देने शुरू कर दिये। ऐसे में दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि युवती ने खुद को हरियाणा के हिसार की निवासी बताया।
अब लंबे समय तक दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बातें चलने लगी तो युवती ने युवक से शादी की इच्छा जताई। जिस पर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने लक्सर के एक मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद युवक पत्नी को अपने घर ले गया। पता चला कि जिस युवती को वह पत्नी बनाकर घर लाया है, वह तो थर्ड जेंडर (किन्नर) है। इसके बाद उसके होश उड़ गये।
आरोप है कि उसने सर्जरी कराकर लिंग परिवर्तन कराया हुआ है। इससे पहले वह युवक था। आरोप है कि शादी तोड़ने के बदले युवक से 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है। आरोप है कि इससे पहले भी वह एक अन्य युवक के साथ ऐसा कर चुका है। इस मामले में कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
