Pauri News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दुखद खबर सामने आई है यहां एक व्यक्ति की कल्जीखाल ब्लॉक के बडखोलू झूला पुल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक कल्जीखाल ब्लॉक के सतपुली नगर पंचायत के पास बड़खोलू झूला पुल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि बड़खोलू गांव निवासी 62 वर्षीय सतीश दास पुत्र बिसई दास सुबह खरीदारी करने सतपुली बाजार गए थे घर लौटते समय पुल क्रॉस कर रहे थे। तभी पुल के किनारे पर ही उनका पैर फिसल गया। जिससे वो नीचे पश्चिमी नयार नदी के किनारे पत्थरों पर गिर गए।
वहीं स्थानीय लोगों द्वारा उसे हंस हॉस्पिटल सतपुली भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं इसकी सूचना राजस्व उप निरीक्षक विपिन कुमार ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक बड़खोलू झूला पुल सतपुली के नजदीक नयार नदी पर बना है। ये पुल काफी समय से जर्जर है। 2010 में यहां बाढ़ आई थी। बाढ़ से पुल का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। यह पुल ग्रामवासियों के आवागमन का एकमात्र साधन है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज 
