RUDRAPUR NEWS- इस माह प्रदेशभर में अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है। कोई भी जिला शायद ऐसा नहीं रहा है जहां कोई वारदात या घटना न हुई हो। लेकिन प्रदेश में सबसे ज्यादा सुर्खियों में कुमाऊं का ऊधमसिंह नगर जिला रहा है। जहां हत्या, आत्महत्या और फायरिंग की घटनाएं सामने आयी है। अब रुद्रपुर में एक दुकान पर बैठी महिला पर युवक ने गोली चला दी। गोली चलने से चीख पुकार मच गई। महिला ने घर के अंदर भाग अपनी जान बचाई। हो हल्ला होने के बाद भीड़ एकत्र ह़ुई तो आरोपी युवक फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और घटना की जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार रुद्रपुर के भूरारानी दुर्गा कालोनी गली नंबर पांच निवासी गुडडू देवी पत्नी प्यारे लाल ने बताया कि उनकी घर में ही दुकान है। सोमवार रात को वह दुकान में बैठी थी तभी वहां गांव का ही अर्पित उर्फ मोनी वहां पहुंच गया। उसने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो वह उससे उलझ गया। आरोप है कि तभी उसने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गई और अपनी जान बचाने के लिए घर के भीतर भाग गई।
इस दौरान अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में हडक़ंप मच गया। लोग मौके पर दौड़े आये। लोगों को आते देख आरोपी युवक फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच। जिसके बाद आरोपी की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। आज यानी मंगलवार को पीडि़त महिला गुडडू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला पर जान से मारने की नियत पर फायरिंग की गई है। आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग 

