काशीपुर- बिना हेलमेट तेज गति से बाइकें दौड़ाने से सुबह-सुबह शहर में दो युवाओं की जिंदगी लील गई। मानपुर रोड पर आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक चला रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक बाइक में पीछे बैठा अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए और घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह नौ बजे कुमाऊं कालोनी निवासी 18 वर्षीय उबेश पुत्र नजाकत तथा नबी जान पुत्र नवाब जान पड़ोस में आज आ रही बारात में शामिल होने के लिए कपड़े व जूते खरीदने बाइक से बाजार की ओर आ रहे थे। इसी बीच मानपुर रोड पर जसपुर के वीरपुरी गांव निवासी 22 वर्षीय संजीव पुत्र सोहन सिंह वैशाली कालोनी निवासी अपने रिश्तेदार के घर से गढ़ी नेगी स्थित एक मटर प्लांट में ड्यूटी के लिए अपनी बाइक से जा रहा था।
तभी मानपुर रोड पर दोनों बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। बाइकों की गति इतन तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार दूर छिटक गये। इससे उबेश और संजीव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि नबी जान बुरी तरह घायल हो गया। उसे पास में ही स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सीओ प्रमोद कुमार व कोतवाल संजय पाठक पुलिस टीम के साथ मोके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
