Almora News: पहाड़ के लक्ष्य सेन को भला कौन नहीं जानता। विश्व भर में अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुके लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन डेनमार्क बैडमिंटन ओपन सुपर-750 में दबदबा बना लिया है। लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में उनकी टक्कर जापान के कोदई नारोका से होगी। पुरुष एकल में लक्ष्य भारत के एकमात्र खिलाड़ी के रूप में मैदान में हैं।
बता दें कि 18 से 23 अक्टूबर तक ओडेंस डेनमार्क में बैडमिंटन वल्र्ड फेडरेशन की ओर से डेनमार्क बैडमिंटन ओपन सुपर-750 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में लक्ष्य ने पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत के ही एचएस प्रनोय को सीधे सेटों में 21-09 व 21-18 से हराया। वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
इससे पहले चक्र में लक्ष्य ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के अंथोनी गिंटिंग को सीधे सेटों में 21-16 व 21-12 से आसानी से हरा दिया था। अब वह क्वार्टर फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं। यहां उनका मुकाबला जापान के कोदई नारोका के साथ होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप
उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
