Shreenagar News: देवभूमि की बेटियां लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। आज हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। सेना से लेकर खेल के मैदान तक और बाॅलीवुड से लेकर देश के कई बड़े पदों पर उत्तराखंड की बेटियों ने हासिल किया है। अब एक और बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
अब श्रीनगर की स्नेहा नेगी ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। स्नेहा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, इसरो में वैज्ञानिक बनी है। बेटी की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले की निवासी स्नेहा नेगी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में कंप्यूटर साइंस से संबंधित वैज्ञानिकों के पदों के लिए भर्ती में भाग लिया था, इस भर्ती का परिणाम आ गया है और इसमें स्नेहा को सफलता मिली है।
बता दें कि स्नेहा ने विद्या मंदिर श्रीकोट से अपनी पढ़ाई की। हाल में वह श्रीकोट में रहती है। उन्होंने यही से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2021 में आॅल इंडिया गेट एक्जाम में 80वीं रैंक हासिल की। अब वह इसरो में वैज्ञानिक बनीं है। आप भी दीजिए बधाई और खबर को शेयर का उनका उत्साह बढ़ाये।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी में पत्रकारों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
उत्तराखंड: पावर सेक्टर में बड़ा सुधार प्लान, सीएम धामी के आदेश से तेज होगी काम की रफ्तार
हल्द्वानी: यहां सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुसी अनियंत्रित कार
उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर यहाँ मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) डबल मर्डर में युवक युवती की हुई पहचान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) फतेहपुर में बाघ के हमले से महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत
UTTARAKHND : पूर्व विधायक के होटल से मैनेजर फरार, लाखों की नकदी और सोना ले जाने का आरोप
उत्तराखंड: दून अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी कामयाबी, जटिल गर्दन सर्जरी से मरीज को दी नई जिंदगी
उत्तराखंड: मरीजों की सुविधा बढ़ी अब दून अस्पताल मे हर मंजिल पर बनेगा ओपीडी पर्चा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां युवक और युवती की हत्या से हड़कंप 

