उत्तराखंड में आदमखोर गुलदार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है राज्य के अलग-अलग जिलों में रोजाना कोई न कोई अप्रिय घटना सामने आ रही है रविवार की रात को एक और मासूम बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक की ग्रामसभा सलडोगी के अंतर्गत पीपल सारी में आदमखोर गुलदार ने उस वक्त एक 7 साल की मासूम बालिका को अपना निवाला बना लिया जब वह अपनी मां के साथ मकान के छत पर बाथरूम जाने के लिए खड़ी थी घात लगाए गुलदार ने मां के सामने ही बच्ची पर झपट्टा मारकर उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया घटना रविवार की रात लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है 7 साल की स्मृति को गुलदार द्वारा उठा कर ले जाए जाने के बाद मां सहित पूरा परिवार चीख-पुकार कर बच्चे के पीछे गुलदार से छुड़ाने के लिए पहुंचा लेकिन गुलदार बच्ची को घसीट कर ले गया घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग इकट्ठे हुए और खोजबीन शुरू की वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद खोजबीन शुरू की तो रात के 12:00 बजे 7 साल की मासूम स्मृति का शव बरामद किया गया।
नैनीताल- सांसद आदर्श गांव को लेकर सांसद अजय भट्ट ने DM को लिखी चिट्ठी, और भेजी अखबार की कटिंग
मृतक बच्ची के पिता मुकेश सिंह और पूरे परिवार में मासूम बच्ची की मौत के बाद कोहराम मच गया गांव में भी गुलदार के इस खौफनाक हमले के बाद दहशत फैल गई घटना के बाद वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की, ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी आदमखोर गुलदार आस-पास के गांव में कई बार हमला कर चुका है अब गुलदार के मासूम बच्ची के निवाला बनाने के बाद पूरा गांव सदमे में डूबने के साथ-साथ दहशत में भी है।
हल्द्वानी- कोमल के लिए मसीहा बनकर आए DM सविन बंसल, कराई ढाई लाख फीस जमा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
