हल्द्वानी – काठगोदाम निवासी बालिका कोमल राणा ने कुछ वर्ष पूर्व अपने माता-पिता को खो दिया था। इन हालातों में भी कोमल राणा ने 12 की परीक्षा प्रथम स्थान पर पास की, आगे की पढाई जारी रखना कोमल के लिए मुश्किल था। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के एक कार्यक्रम में कोमल ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मिली तथा बीएससी नर्सिंग करने की तमन्ना जाहिर की। गरीब बेटियों की शिक्षा के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी ने कोमल की शिक्षा का बीड़ा उठाया और कोमल का पाल काॅलेज में बीएससी नर्सिंग में दाखिला कराया व चार वर्षीय कोर्स की फीस ढाई लाख रूपये जिलाधिकारी बंसल ने जमा करा दी है। जिलाधिकारी का मानना है कि बच्ची कोमल की धनराशि के अभाव मे पढाई बाधित ना हो उनका मानना है कि शिक्षित बच्चियां समाज का स्तम्भ हैं तथा परिवार में ज्ञान की रोशनी विखेरती है।
बालिका कोमल ने जिलाधिकारी बंसल को बताया कि वह अनाथ है तथा अपने जीवन में कठनाईयों का सामना कर रही है गरीब होने के कारण आगे की पढाई भी जारी नही रख सकती है उसने बीएससी नर्सिंग करने की इच्छा जाहिर की। कार्यक्रम में कोमल की दास्तान सुन जिलाधिकारी ने कोमल से तभी वादा कर दिया की वे उसकी शिक्षा रूकने नहीं देंगे। जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनगर शिल्पा जोशी को निर्देशित कर कोमल राणा का पाल नर्सिंग काॅलेज में चार वर्षीय कोर्स में दाखिल करवाकर अपना वादा पूरा किया, व चार वर्षीय फीस 2.50 लाख जिलाधिकारी द्वारा जमा कराये। कोमल की ड्रेस व किताबों का खर्च बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना से वहन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने एक बार फिर एक जरूरतमन्द मेधावी बालिका की शिक्षा को जारी रखने में सहायता कर साबित कर दिया की बेटियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
11 thoughts on “हल्द्वानी- कोमल के लिए मसीहा बनकर आए DM सविन बंसल, कराई ढाई लाख फीस जमा”
Comments are closed.



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 

Great… Salute to DM sir
.
Hats off to you sir….!!!!
D M Sir. has illustrated an example that how the better society can be evolved if things and provisions are properly placed.
Salute
Vry nice Post.. salute u sir ji…poors ki help ke liye sadar sadhu vaad..jai ho
nice
nice
Hamare liye v prerna hai.sir.hum v kisi ke liye kuch kar sake
nice
Hats off to you sir….!!!!
Thank you so much sir, I will be grateful for your support throughout my life
welcome