- नशेड़ियों ने डिप्टी रेंजर को पत्थर मारकर किया घायल
- घटना के बाद हमलावर फरार, वनकर्मी और पुलिस तलाश में जुटी
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में स्थित पनियाली क्षेत्र में गश्त कर रहे डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत पर नशेड़ी युवकों ने पत्थर मारकर घायल कर दिया।
घटना में डिप्टी रेंजर घायल हो गए। उनके सिर पर छह टांके आए हैं। देर शाम की इस घटना की वन विभाग की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
घटना के बाद हमलावर नशेड़ी युवक फरार हो गए हैं। वन कर्मी और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना रविवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। वन कर्मियों के अनुसार डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत रेंज कार्यालय से डिग्री कालेज होते हुए घराट रोड बेलाडाट की ओर जा रहे थे।
नक्षत्र वाटिका के पास उन्होंने कुछ युवकों को संदिग्ध हालात में वहां देखा तो उनके साथ के कर्मियों ने उनसे पूछताछ की। एक नशेड़ी को वन कर्मी दबोचने में कामयाब हो गए, लेकिन पनियाली पुल पर
पहुंचते ही एक नशेड़ी ने डिप्टी रेंजर पर पत्थर से वार कर दिया। वन कर्मी घायल डिप्टी रेंजर को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां उनके सिर पर 6 टांके लगे हैं। रात को ही वन कर्मियो की ओर से कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गई है। वन कर्मियों ने बताया कि हमलावर युवक पहचान लिए गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि नक्षत्र वाटिका समेत समूचे पुराने हरिद्वार मार्ग पर शाम होते ही नशेड़ियों का राज हो जाता है। कई बार पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
