BAJPUR NEWS- अभी तक आपने जानवरों को लेकर लोगों को लडऩे देखा होगा, जिसमें अधिकांश कुत्ते और बिल्लियों को लेकर लोग आपस में भिड़ जाते है लेकिन ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में मुर्गी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। मुर्गी की टांग तोडऩे पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर जमकर लाठी-डंडे चला दिये। मामला इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हैं। जिसमें से तीन लोगों को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्र्ती कराया है। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बाजपुर के ग्राम संतोषपुर निवासी शाकिर अली पुत्र रजि अहमद ने पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोस की महिला ने रंजिश में उसकी मुर्गी की टांग तोड़ दी थी। जब इसकी शिकायत करने के लिए भाभी रोफिना पत्नी आशे अली महिला के घर गई तो आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में चीख-पुकार सुन पहुंचे भाई आशे अली को भी बुरी तरह पीटा।
वहीं दूसरे पक्ष के आबिर अली पुत्र साबिर अली ने रोफिना व उसके परिवार के लोगों पर कुछ दिनों से बेवजह गालीगलौज करने और झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने आबिर के साथ ही तोमिना व नियाज बानो को घायल करने का आरोप है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल रोफिना, आशे अली तथा आबिर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
