भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी 4 से 9 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाली T-20 चैलेंज (Women’s T20 Challenge) के लिए महिला T-20 की तीन टीमों की घोषणा कर दी है इन तीन टीमों में सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी की कमान भारतीय बल्लेबाजों को सौंपी गई है। इन सिलेक्ट हुई टीमों को देखने के बाद उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यह बड़ी अच्छी खबर है कि पहाड़ की दो बेटियां एकता बिष्ट और मानसी जोशी को टीम में जगह मिली है और दोनों खिलाड़ी (Women’s T20 Challenge) टीम में सिलेक्ट हुई है पहाड़ की यह दोनों होनहार बेटियां वूमेन T20 चैलेंज में धमाल मचाने को तैयार हैं
यह भी पढ़ें IPL 2020- किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पर बोझ बना 10 करोड़ का यह ऑलराउंडर
टूर्नामेंट में भारत की खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी। इन सभी देशों के अलावा थाईलैंड की नत्ताहाकन चंतम भी इसमें हिस्सा लेंगी, जो अपने देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप में हाफ सेंचुरी लगाने वाली पहली क्रिकेटर बनी थीं।
यह भी पढ़ें IPL 2020- आईपीएल में असंभव सा कैच करने वाले इस खिलाड़ी को देख सभी हैरान, जानिए कौन है यह 12वां खिलाड़ी
टीमों के बीच होंगे 4 मैच
टी-20 चैलेंज में 4 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 4 नवंबर को सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच होगा शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दूसरा मैच 5 नवंबर को शाम 3ः30 बजे वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स के बीच खेला जाएगा। 7 नवंबर को ट्रेलब्लेजर्स का सामना शाम 7:30 सुपरनोवाज से होगा। वहीं फाइनल 9 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच किन मैदानों पर खेले जाएंगे इस बात की जानकारी बोर्ड ने अब तक नहीं दी है। उल्लेखनिय है कि यूएई में ही आईपीएल का 13वां सीजन खेला जा रहा है। शारजाह, दुबई, अबु धाबी में मैच खेले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें IPL 2020- जब राहुल तेवतिया की छाती पर डायरेक्ट लगी नवदीप सैनी की तेज बॉल, खिलाड़ियों के उड़े होश VIDEO
22 अक्टूबर को रवाना होंगी टीमें
इस खेल से जुड़ी सभी खिलाड़ी 22 अक्टूबर को यूएई रवाना हो सकती हैं, जहां उन्हें आईपीएल टीमों की तरह 6 दिनों तक क्वेरंटाइन में रहना होगा। इसके बाद वे जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट आईपीएल के तीन स्थानों में से किस स्थान पर खेला जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन पूरी संभावना है कि इसका आयोजन शारजाह में किया जाएगा, जहां का मैदान दुबई और अबु धाबी की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा है।
यह भी पढ़ें IPL 2020- उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटी का IPL में धमाल, KKR के लिए साबित हुए किफायती गेंदबाज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
