IPL 2020- जब राहुल तेवतिया की छाती पर डायरेक्ट लगी नवदीप सैनी की तेज बॉल, खिलाड़ियों के उड़े होश VIDEO

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

IPL 2020- पिछले मैच में 6 गेंदों में 5 सिक्स लगाकर सबको चौंकाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज राहुल तेवतिया को आरसीबी के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी फुल टॉस डायरेक्ट बॉल ने फील्ड में परेशानी में डाल दिया, बॉल सीधे जाकर तेवतिया की छाती पर लगी, एक पल के लिए खिलाड़ियों सहित दर्शकों के भी होश उड़ गए।

IPL 2020- उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटी का IPL में धमाल, KKR के लिए साबित हुए किफायती गेंदबाज

ADVERTISEMENTS

दरअसल शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 15 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आबू धाबी में राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी टीम को लगातार लग रहे एक के बाद एक झटके में आखिर राहुल तेवतिया ही राजस्थान के लिए एकमात्र उम्मीद के तौर पर मैदान पर खेल रहे थे इस दौरान पारी के आखिरी ओवर में राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और राहुल तेवतिया क्रीज पर थे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से नवदीप सैनी गेंदबाजी कर रहे थे पहली गेंद में जब जोफ्रा आर्चर ने सिंगल रन लेकर राहुल को स्ट्राइक दिया तो सैनी ने कम रंग देने की चाह में यॉर्कर बॉल फेकनी चाही लेकिन वह काफी ऊपर थी और फुलटोस चली गई जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया लेकिन वह बोल सीधा जाकर राहुल तेवतिया की छाती में जा लगी।

https://twitter.com/CowCorner9/status/1312364944491339776

जिसके बाद उनके हाथ से बल्ला छूट गया और वह अपनी छाती पकड़कर जमीन में बैठ गए जिसके बाद तत्काल साथी खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर सहित गेंदबाज नवदीप सैनी और तमाम आरसीबी के अन्य खिलाड़ी उनकी हालत पूछने आए उनकी छाती में लगी बॉल के बाद राहुल तेवतिया काफी परेशान लग रहे थे। हालांकि थोड़ी देर बाद वह बल्लेबाजी के लिए खड़े हो गए जिसके बाद उन्होंने लगातार दो गेंदों में सिक्स लगाया।

IPL 2020- धोनी, कोहली और रोहित फ्लॉप, अकेला यह कप्तान सब पर भारी

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें