हल्द्वानी- कुमाऊं के सबसे ज्यादा छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कॉलेज में अब दाखिले के लिए पहाड़ से लेकर मैदान तक दूर-दूर से आने वाले छात्रों को घंटों लाइन में लगकर धक्के नहीं खाने होंगे छात्र अब घर बैठे ही ऑनलाइन दाखिला लेने के साथ ही प्रवेश शुल्क भी जमा कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीए बीएससी और बीकॉम के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए यह काफी राहत भरी खबर है जानकारी के मुताबिक रविवार को ऑनलाइन बीए. बीकॉम और बीएससी के प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट घोषित होगी जिसके बाद मेरिट में चयनित विद्यार्थी https://www.mbgpgcollege.org/ ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फार्म भर पाएंगे।
यह भी पढ़े हल्द्वानी- लालकुआं नगर पंचायत में नामित सभासद के लिए भारी जद्दोजहद के बीच इनकी लगी लॉटरी

ऑनलाइन फार्म भरने के बाद कॉलेज की प्रवेश समिति द्वारा छात्रों के अभिलेखों की जांच की जाएगी और दाखिला ओके किए जाने के बाद छात्र के पास s.m.s. जाएगा जिसके उपरांत ही छात्र को ऑनलाइन पेटीएम या अन्य माध्यमों से प्रवेश शुल्क जमा करना होगा और उनका कॉलेज में दाखिला हो जाएगा।
यह भी पढ़े चम्पावत- जिले की सभी निकायों में सरकार ने किए नामित सभासद घोषित, इनकी लगी लॉटरी, देखिए लिस्ट


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
