रामनगर – उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से लापता हुए व्यापारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 4 दिन पहले से लापता हुवे व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है की नन्दा लाइन निवासी सुहेल के भाई ने कोतवाली में आकर रिपोर्ट लिखाई थी की उसके भाई सुहेल का अपहरण कर लिया है।
उसी क्रम में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी ढ़ूंढ जारी कर दी थी,पुलिस ने 4 टीमें बनाकर घटना को अपहरण मानने के साथ-साथ अन्य दृष्टिकोण से जांच पड़ताल प्रारंभ की, वहीं पुलिस ने मुरादाबाद के पास एक गन्ने के खेत से सुहेल का शव बरामद किया है। बता दें कि नन्दा लाइन, रामनगर निवासी जुबेर सिद्दिकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई सुहैल सिद्दिकी पुत्र नासिर सिद्दिकी निवासी नन्दा लाईन, रामनगर जो कि रात्रि में अपनी चोरपानी की दुकान से घर वापस नहीं पहुचा है। उसने पीली टीशर्ट लोवर पहन रखी है तथा उसकी जेब में दस हजार रुपये रखे हैं। रात्रि 9.00 प्लेटिना बाइक द्वारा चोरपानी से घर के लिए निकले थे।
लेकिन घर नहीं पहुचें पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लापता सुहैल की तलाश शुरु कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर मुरादाबाद क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से सुहैल का शव बरामद हो गया है। पुलिस शव को लेने मुरादाबाद रवाना हो गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

