उधम सिंह नगर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं मंगलवार की सुबह सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां nh-74 पर पंचर बनाने का काम करने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है परिजनों को घटना का पता तब चला जब सुबह युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर चीख-पुकार कर रोने लगी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक गदरपुर के गांव मसीत का रहने वाला है मृतक का नाम फरमान उम्र 19 वर्ष जोकि nh-74 में चांद मुस्लिम नाम से होटल के सामने बाइक की पंचर की दुकान में पंचर बनाता था। और अपने छोटे भाई के साथ दुकान पर ही सो जाता था जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ रहते थे मंगलवार की सुबह जब फरमान की मां रफीकान झाड़ू लगाते हुए दुकान पर पहुंचे तो वहां उसने खून से लथपथ बेटे को देखा मां रोने की आवाज के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि फरमान चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी 

