Dehradun News: उत्तराखंड में इन दिनों एक के बाद एक खबरें आ रही है। कभी दुल्हन शादी करने से इंकार कर देती है तो कभी दूल्हा प्रेमिका के साथ फरार हो जाता है। अब खबर राजधानी से है। जहां शादी के एक माह बाद दुल्हन अपने प्रेमी के संग जाने की जिद करने लगी। बेचारा पति शादी करके फंस गया। पति ने इसकी सूचना परिजनों और उसके मायके वालों को दी। दोनों पक्षों ने दुल्हन को खूब समझाया लेकिन दुल्हन थी कि टस से मस नहीं हुई। फिर क्या था पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा। थाने में भी दुल्हन ने यही हंगामा काटा लेकन पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी पिछले माह हुई लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ही नवविवाहिता ने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया। नवविवाहिता बोली कि उसक प्रेमी है वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है, अब वह प्रेमी के संग ही रहेंगी। ये शादी उसके घरवालों ने जबरदस्ती की है। ससुराल वालों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन नवविवाहिता ने किसी की नहीं सुनीं। थक-हारकर ससुराल वालों ने मायके वालों को उनके बेटी के पूरे मामले की सूचना दी।
उधर सूचना मिलते ही मंगलवार को मायके वाले अपनी बेटी को मनाने उसके ससुराल पहुंचेे। उन्होंने बेटी को खूब समझाया लेकिन बेटी थी कि कुछ समझने का नाम नहीं ले रही थी, केवल प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। उन्होंने कहा कि कुछ वह मायके में रह ले, लेकिन नवविवाहिता का कहना था कि मायके वाले उसे जान से मार देंगे। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया, लेकिन युवती नहीं मानी और थाने में काफी देर तक हंगामा कर दिया। काफी प्रयासों के बाद नवविवाहिता को ससुराल भेजा गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
