चंपावत के जिला अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान राहत शिविरों में रह रहे लोगों का गाना गाकर मनोरंजन किया। जिलाधिकारी ने जीजीआईसी टनकपुर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रह रहे नेपाल और भारत के क्वारंटीन किए गए लोगों के समक्ष गीत पेश किया।
राहत केंद्र में जिला प्रशासन और नेपाल प्रशासन की ओर से आयोजित किए गए सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी पांडे ने राहत शिविर में रह रहे लोगों की हौसला अफजाई की। इस दौरान राहत शिविर में रह रहे लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन किया और सांस्कृतिक संध्या का आनंद उठाया। बताते चलें कि डीएम सुरेंद्र नारायण पांडे की ओर से कोरोना महामारी के संक्रमण के बचाव को लेकर इससे पूर्व में हिंदी कुमाऊनी और अंग्रेजी भाषा में भी वीडियो संदेश प्रसारित किए जा चुके हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर
उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी
उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद
हल्द्वानी : यहां ट्रैक्टर सवार की गुंडागर्दी, ढाबे के बाहर खड़ी कार पर तीन बार चढ़ाया ट्रैक्टर, वीडियो वायरल 

