उत्तराखंड के जन जन के मुख पर अक्सर गुनगुनाए जाने वाला गीत “थल की बजारा” को यू-ट्यूब पर भी तीन करोड़ 20 लाख लोगों ने अब तक देख लिया है, शादी बारात हो या पार्टी उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक बी के सामंत का यह गीत उत्तराखंड में एक अलग छाप छोड़ चुका है और इसी तरह का एक और गीत आज बी के सावंत ने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया.
इंतजार लगभग खत्म हो गया है क्योंकि बीके सामंत का नया गीत “बिंदुली” उनके यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हो गया है ,लोकगायक बीके सामंत ने बताया कि यह गीत रोमांटिक के साथ-साथ आपके कदमों को थिरकने पर मजबूर कर देगा। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके इस गीत को पहले की तरह भरपूर प्यार देंगे।
उत्तराखंड – “तू ऐ जाओ पहाड़” के गायक ‘सामंत’ ने कहा सीएम से, पहाड़ियों को ले आओ पहाड़.

इससे पहले ही थल की बजारा गीत कई रिकॉर्ड बना चुका है। अब वह तीन करोड़ की लिस्ट में शामिल हो गया। बीके सामंत अकेले ऐसे गायक है जो अपने पहले ही प्रयास में उत्तराखंड में छा गये। इसके अलावा उनके गीत तू ऐ जा ओ पहाड़ ने लोगों का पलायन के प्रति जागरूक किया। उनके इस गीत को खुद प्रदेश के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिलीज किया। तू ऐ जा ओ पहाड़ को युवा इन दिनों लॉकडाउन के दौरान खूब वायरल कर रहे है। उत्तराखंड में उनके इस गीत को अब तक के पलायन पर आधारित गीतों पर सबसे पहला स्थान दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने यो मेरो पहाड़ से पहाड़ की सुंदरात का ब्याखान किया। जिससे बॉलीवुड के कलाकारों ने भी खूब शेयर किया। यह ऐसा पहला गीत है जो एक सप्ताह तक गूगल ट्रेडिंग पर रहा। आज पहाड़ का संगीत अपने चरम पर है जिसमें लोकगायक बीके सामंत का बड़ा योगदान है। आगे भी उनसे ऐसे ही अच्छे लोकगीतों की उम्मीद है।
“थल की बजारा” गीत के गायक बीके सामंत का कोरोना जागरूक गीत हो रहा जमकर वायरल, आप भी सुने…


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 

