- पाबौ-खिर्मू मोटर मार्ग पर ग्वाड़ीगाड पर हादसा
पाबौ। पावी-खिसूं मोटर मार्ग पर ग्वाड़ीगाड के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कार चालक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया है।
कोतवाल पौड़ी गोविंद कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार शाम की है। बताया जा रहा है कि कार ग्वाड़ीगाड के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके
पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मृतक की पहचान हेमती बहुगुणा (48) निवासी ग्राम पाली, जिला पौड़ी के रूप में हुई है, जबकि कार चालक लोकमणि पोखरियाल (49) निवासी बरसूड़ी घायल हो गए। उन्हें 108 सेवा की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लोकमणि कार से अपने गांव बरसूड़ी जा रहे थे। हेमती ने रास्ते में उनसे लिफ्ट मांगी थी, लेकिन कुछ दूर जाते ही हादसा हो गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 
