- उत्तराखंड में नए साल पर चौबीस घंटे खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे
देहरादून– नए साल का जश्न मनाने उत्तराखंड आ रहे सैलानियों की सुविधा के लिए सरकार ने रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को चौबीसों घंटे खुला रखने को कहा है। श्रम सचिव आर मीनाक्षीसुंदरम के अनुसार, राज्यभर में उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के तहत रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को 24×7 की अवधि
में खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही इन सभी प्रतिष्ठानों में दिन एवं रात्रि दोनों पालियों में सभी कर्मकारों को कतिपय शर्तों के अधीन काम करने की भी
अनुमति है। सुंदरम ने बताया कि वर्तमान में नववर्ष-2024 के आगमन-अवसर पर अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से पर्यटकों की सुविधा के सभी रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि के मालिकों से अपील की गई कि वे नियमानुसार अपने-अपने रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को 24×7 की अवधि में खोलें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
