- यूट्यूब के ट्रेंडिंग गानों में शुमार गाने को कॉर्बेट पार्क के संविदा कर्मचारी गिरीश जीना ने लिखा है
रामनगर (नैनीताल)- यूट्यूब के ट्रेंडिंग गानों में शुमार हो चुके गुलाबी शरारा ठुमक ठुमक, जब हिटोची तू पहाड़ी बटुमा…गीत की रचना का किस्सा भी रोचक है। इसे कॉर्बेट पार्क के स्वागती कक्ष में संविदा कर्मी गिरीश जीना ने लिखा है। यह गीत भी उन्होंने तब लिखा जब पांच महीने पहले एक रात उनकी पत्नी आरती ने शरारा दिलाने की मांग कर डाली।
गिरीश जीना ने बताया कि वह मूलरूप से भिकियासैंण के गड़िया गांव के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से ही गाने लिखने का शौक है। इस समय वह हल्दुआ स्थित नंबरदारपुरी में परिवार के साथ रहते है। गिरीश बताते हैं कि अब तक वह 30 गाने लिख चुके हैं। सभी गानों को लोगों का काफी प्यार मिला है। इन गानों में नानू ईजा, रोडवेज, होटल में बनूल शैफ, क्वीत होली, अमल बीड़ी का, लौटी आओ पहाड़ आदि शामिल हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली के कौथिग में सम्मानित किया जा चुका है।और गीत को कामयाबी भी मिल गई। गिरीश जीना बताते हैं कि पत्नी ने
भले ही मजाक में शरारा की डिमांड की हो मगर यह शब्द उनके दिमाग में छप गया। पूरे एक महीने तक उन्होंने इस गीत के लिए मेहनत की। इसके बाद यंग उत्तराखंड ग्रुप के यूट्यूब चैनल के प्रोड्यूसर जितेंद्र रावत और राज भंडारी को इस गीत को दिखाया। दोनों को यह गीत बेहद पंसद आया। जीना ने बताया कि इस गीत का संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है। आज इस गीत की सफलता से गिरीश काफी खुश है। इस गीत तो गायक इंदर आर्य ने गाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 
